Dark Mode
45 वाँ भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेलाः नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान मण्डप नए रूप-रंग के साथ शुरू

45 वाँ भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेलाः नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राजस्थान मण्डप नए रूप-रंग के साथ शुरू

जयपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार को शुरू हुए पन्द्रह दिवसीय 45 वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष की थीम ‘‘विकास और विरासत’’ के अनुरूप राजस्थान मंडप नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान मंडप के निदेशक हर्ष शर्मा ने बताया कि राजस्थान मंडप इस बार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के राजस्थान सहभागी राज्यों में शामिल है। लगभग 1000 स्कॅवायर मीटर में फैले राजस्थान मंडप में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापार मेले में राजीविका से जुड़े उद्यमियों द्वारा लगभग 45 स्टालों का प्रदर्शन किया गया है। जिसमें राजस्थान के विश्व प्रसिद्व हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से देश-विदेश में धूम मचाने वाली राजस्थानी हस्तशिल्प वस्तुओं में लाख की चूड़ियां, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आईटम्स, जयपुरी रजाईयां, टैक्सटाईल्स का सामान, चद्दरे और मोजड़ियों के उत्पादों के स्टाॅल शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत मंडपम के हॉल नंबर 3 के (भूतल) पर स्थित राजस्थान मंडप में 18 नवम्बर, 2026 को जयपुर शहर के 300वें स्थापना दिवस को बड़े चित्र पैनल से प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त राजस्थान में निवेश और व्यावसायिक अवसरों से संबंधित जानकारी देने के लिए बिजनेस इन्फॉर्मेशन सेंटर बनाया गया है। राजस्थान की भागीदारी का उद्देश्य राज्य के कारीगरों, उद्यमों और निवेश अवसरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों से जोड़ना है। शर्मा ने बताया कि मंडप के बाहरी क्षेत्र में राजस्थान पर्यटन द्वारा एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया है जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मंडप के मध्य स्थल पर रीको द्वारा भी एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का विवरण प्रदर्शित किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!