पंचायती राज आम चुनाव के तहत मतदान दल रवाना 14 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से शुरू होगा मतदान 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर होगी मतगणना
श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहतगंगानगर जिले में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चैथे चरण में जिले की आठ पंचायत समितियोंगंगानगर उŸार,गंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर,करणपुर के पंचायत समिति सदस्य एवं इन पंचायत समितियों के अधीन आने वाले जिला परिषद जोन सदस्यों के लिए मतदान 14 नवम्बर 2026 को होगा। इसके तहत मतदान दल शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालयगंगानगर से रवाना हुए। तीसरे और चैथे चरण की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। पंचायती राज चुनाव के चैथे चरण के तहत जिले कीगंगानगर उŸार,गंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर,करणपुर पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिये शुक्रवार को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालयगंगानगर से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात ईवीएम व मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया। मतदान दलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचन सामग्री उपलब्ध करवाई गई। मतदान दलों की रवानगी के लिये वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई। दोपहर बाद तक सभी मतदान दलों द्वारा अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान से पूर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। मतदान 14 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा। मतदान ईवीएम से होगा। तीसरे और चैथे चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से आरम्भ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि चुनाव के लिये मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं तथा चुनाव से पूर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हंै। चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो, इसको लेकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल लगाये गये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न करवाने के लिये आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। उन्होंने मतदान दलों एवं मतदाताओं की सुविधा के लिये मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति एवं सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम पूर्ण करने के भी निर्देश दिये। मतदान 14 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसके पश्चात 16 नवम्बर को संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच, अगले दिन उपसरपंच पदों के लिये चुनाव करवाये जायेंगे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता अश्विन के. पंवार, संबंधित आरओ, जिला कोषाधिकारी योजना, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सोनी, राजन शर्मा, हंसराज जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।