Dark Mode
जल उपयोक्ता संगम चुनाव : मतदाता सूचियों के लिए शिविर शुरू

जल उपयोक्ता संगम चुनाव : मतदाता सूचियों के लिए शिविर शुरू

श्रीगंगानगर। जल संसाधन उत्तर खण्ड के क्षेत्राधिकार में आने वाली नहरों से जुड़े जल उपयोक्ता संगमों के आगामी चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद अगले माह चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में विभाग ने नई मतदाता सूचियां तैयार करने और मौजूदा सूचियों को अपडेट करने के लिए विशेष शिविर शुरू किए हैं।

विभाग के अनुसार राजस्थान सिंचाई प्रणाली के प्रबंध में कृषकों की सहभागिता अधिनियम, 2000 और संबंधित नियम, 2002 के प्रावधानों के तहत जल उपयोक्ता संगमों के चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में किसानों की मतदाता सूची को नवीनतम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

जल संसाधन उत्तर खण्ड की अधिशाषी अभियंता एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मतदाता सूचियों के निर्माण और अद्यतन के लिए 22 सितम्बर से शिविर शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के संचालन के लिए आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

अलग-अलग गांवों में निर्धारित शिविर

22 सितम्बर को उपखण्ड गंगानगर के मोहनपुरा और 9 वाई द्वितीय, श्रीकरणपुर के 40 एफ और बडिंगा, जबकि रायसिंहनगर तृतीय के मदेरा और दौलतपुरा में शिविर आयोजित किए गए।

23 सितम्बर को गंगानगर उपखण्ड के 19 एफ और मटीली, श्रीकरणपुर के भुटटीवाला और 9 एफए मांझीवाला तथा रायसिंहनगर तृतीय के मलकानां कलां और गुरूसर में शिविर लगाए जाएंगे।

24 सितम्बर को फूसेवाला और कोठा, श्रीकरणपुर के 1 एफडी और मुकन तथा रायसिंहनगर तृतीय के रामगढ़ संघर और मुकुंदसिंहवाला में मतदाता सूची संबंधी शिविर होंगे।

25 सितम्बर को गंगानगर के हिन्दुमलकोट और कालियां, श्रीकरणपुर के खरलां और निजामपुरा तथा रायसिंहनगर तृतीय के नग्गी और 32 एच में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अक्टूबर में भी जारी रहेगी प्रक्रिया

28 सितम्बर को गंगानगर के फतूही और खाटलबाना, श्रीकरणपुर के बडोपल और मानकसर तथा रायसिंहनगर तृतीय के धनूर और 14 एस मांझीवाला में शिविर लगाए जाएंगे।

29 सितम्बर को दुल्लापुरकेरी और गुलाबेवाला, श्रीकरणपुर के मोटासर और 1 एफएफबीए तथा रायसिंहनगर तृतीय के दलपतसिंहपुरा में प्रक्रिया होगी।

30 सितम्बर को गंगानगर के कमींनपुरा और मिर्जेवाला, श्रीकरणपुर के 48 एफ और 4 एफएफबीए तथा रायसिंहनगर तृतीय के मोहलां और केसरीसिंहपुर में शिविर होंगे।

1 अक्टूबर को गंगानगर के 6 एफ और सुजावलपुर, श्रीकरणपुर के ख्यालीवाला और अरायण तथा रायसिंहनगर तृतीय के मलकाना खुर्द में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद 5 अक्टूबर को गंगानगर के ओड़की तथा श्रीकरणपुर के मोड़ां और रडेवाला में शिविर होंगे। वहीं 6 अक्टूबर को श्रीकरणपुर के दानेवाला में शिविर आयोजित किया जाएगा।

विभाग के अनुसार मतदाता सूचियों को अद्यतन करने की यह प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद तैयार होने वाली नवीनतम मतदाता सूचियां जल उपयोक्ता संगमों के प्रस्तावित चुनावों में महत्वपूर्ण आधार रहेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!