Dark Mode
एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम को स्वर्ण, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

एशियाई खेलों में भारत की महिला टीम को स्वर्ण, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई

जयपुर। एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 क्रिकेट के फाइनल में स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया। टीम की इस उपलब्धि पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी खेल प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने टीम की सफलता को देश के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, वह उत्साह बढ़ाने वाला है। राज्यपाल ने टीम के आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते रहने की कामना की।

बागडे ने कहा कि देश को अपनी महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाली पूरी टीम को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!