Dark Mode
रक्षाबंधन पर रविवार को भी होगी राखी की विशेष बुकिंग: सवाई माधोपुर सहित प्रमुख डाकघरों व उपडाकघरों में विशेष काउंटर की व्यवस्था

रक्षाबंधन पर रविवार को भी होगी राखी की विशेष बुकिंग: सवाई माधोपुर सहित प्रमुख डाकघरों व उपडाकघरों में विशेष काउंटर की व्यवस्था

सवाई माधोपुर । रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग की ओर से राखियों की समय पर बुकिंग एवं सुरक्षित वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सवाई माधोपुर डाकमंडल के अधीक्षक नरेश कुमार के निर्देशन में रविवार, 23 अगस्त को भी राखियों की विशेष बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। राखी बुकिंग पर डाक विभाग के नियमानुसार छूट का प्रावधान भी रहेगा। रविवार को प्रधान डाकघर सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिण्डौन तथा करौली एमडीजी सहित नजदीकी उपडाकघरों में राखी बुकिंग के लिए विशेष काउंटर एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर राखियों के शीघ्र एवं सुरक्षित प्रसंस्करण, अग्रेषण तथा वितरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि बहनों द्वारा भेजी गई राखियां समय पर अपने भाइयों तक पहुंच सकें। डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई-बहनों को राखियां समय पर भेजने के लिए भारतीय डाक की विश्वसनीय सेवाओं का लाभ उठाएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!