Dark Mode
गोवर्धन पूजा पर्व-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुकुट मुखारविन्द मंदिर में किया अभिषेक, श्रीनाथजी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

गोवर्धन पूजा पर्व-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुकुट मुखारविन्द मंदिर में किया अभिषेक, श्रीनाथजी मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

प्रदेश और प्रदेशावासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की, श्रद्धालुओं से की रामा-श्यामा, दीपोत्सव की दीं शुभकामनाएं


डीग/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर डीग जिले के पूंछरी का लौठा स्थित मुकुट मुखारविन्द मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक कर प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पैदल ही श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से दिवाली की रामा-श्यामा की और दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक बहादुर सिंह कोली, शैलेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!