Dark Mode
दीपावली के अवसर पर कलक्टर का पत्रकारों के साथ स्नेह-मिलन संवाद जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और पंचायती राज चुनावों पर अनौपचारिक चर्चा

दीपावली के अवसर पर कलक्टर का पत्रकारों के साथ स्नेह-मिलन संवाद जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और पंचायती राज चुनावों पर अनौपचारिक चर्चा

सवाई माधोपुर। दीपावली के अवसर पर स्नेह-मिलन और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला कलक्टर काना राम ने मंगलवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में विभिन्न मीडिया संस्थानों के जिला स्तरीय प्रतिनिधियों को त्यौहार के अवसर पर शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और सामान्य प्रशासनिक गतिविधियों के विषय में संवाद किया। कलक्टर ने जिला मुख्यालय में बेहतर सामुदायिक और नागरिक सुविधाओं के बारे में जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं के बारे में पत्रकारों से विमर्श किया और उनका फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में आम लोगों और पर्यटकों सहित विभिन्न वर्गो और समुदायों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन को स्थानीय मीडिया से सुझाव और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर शहर और सम्पूर्ण जिले में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए किसी भी नागरिक की ओर से सुझावों का हमेशा स्वागत है। काना राम ने पत्रकारों के साथ पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के बारे में प्रशासनिक स्तर पर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव में नियुक्त अधिकारियों और कार्मिकों ने निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराया। उन्होंने चार पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के समय कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने को टीम सवाई माधोपुर की सफलता मानते हुए सभी पक्षों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया। जिला कलक्टर ने पत्रकारों से कहा कि सवाई माधोपुर जिले के शेष 4 पंचायत समिति क्षेत्रों में आगामी 14 और 16 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान भी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!