Dark Mode
दीपावली पर बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा, अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व

दीपावली पर बीकानेर में निकली भजन जैमिंग यात्रा, अर्जुन राम मेघवाल ने किया नेतृत्व

बीकानेर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर में भक्ति, संगीत और उल्लास के संगम के रूप में भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों तथा भजनों की स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजनकर्ता पुनीत शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन दा हीलर के कार्यक्रम के तहत आयोजित यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से श्रद्धालु भजन गाते और जयकारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। यात्रा का समापन ग्रेजुएट हनुमानजी मंदिर में हुआ।
इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वयं भजन जैमिंग का नेतृत्व किया और भजनों में सहभागिता की। उनकी मौजूदगी और सहभागिता से आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, डिप्टी मेयर पंकज गहलोत, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, युधिष्ठिर सिंह भाटी, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, श्याम सिंह हाडलां, कमल गहलोत सहित अनेक गणमान्यजन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संतोषानंद महाराज की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। आयोजन के माध्यम से दीपावली के उल्लास के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!