Dark Mode
जिले के शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगी 'ईएलसी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

जिले के शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगी 'ईएलसी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

चूरू। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में 13 नवंबर, 2026 से जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता और निर्वाचक साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईएलसी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्वीप प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी श्वेता कोचर ने बताया कि —शुद्ध मतदाता सूची का महत्व' व 'मतदान का महत्व' में से किसी एक विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा ईसीआई द्वारा निर्धारित प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं। प्रतियोगिताओं का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ 13 नवंबर, 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रथम चरण में 16 नवंबर से 23 नवंबर, 2026 तक संस्थान स्तर पर, द्वितीय चरण में 08 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2026 तक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर तथा तृतीय/अंतिम चरण में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2026 तक जिला स्तर प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम एवं प्रमाण-पत्र वितरण 19 से 22 दिसंबर 2026 के मध्य किया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों एवं कॉलेज प्राचार्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!