जिले में मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए निर्धारित समस्त मतदान केन्द्रों पर 13 नवम्बर से 17 नवम्बर तक स्थानीय अवकाश घोषित
जैसलमेर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच एवं उप सरपंच पदों पर निर्वाचन चतुर्थ चरण में 14 नवम्बर से 17 नवम्बर, 2026 तक सम्पादित किया जाना निर्धारित हैं, इस अवधि के लिए मतदान केन्द्र भवनों का उपयोग मतदान दलों के ठहरने, आवास व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए किया जाएगा। इसको दृष्टिगत रखते हुए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर मतदान प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्धारित समस्त मतदान केन्दों पर मतदान दलों के आगमन 13 नवम्बर से चुनाव सम्पन्न होने की दिनांक 17 नवम्बर तक स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर ने इसके साथ ही जिला परिषद एवं पंचायती समिति सदस्यों के लिए निर्धारित मतगणना स्थल एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर में मतगणना दिवस 20 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। साथ ही उन्होंने यह भी आदेश जारी किए कि संबंधित संस्था प्रधान मतदान दलों के पहुंचने से वापसी तक आवास-प्रवास तथा निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यक सुविधाएॅं, फर्नीचर इत्यादि उपलब्ध कराएगें। यह अवकाश केवल संबंधित शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों के लिए लागू होगा।