Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की दीपावली की रामा-श्यामा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी सभी का आत्मीयता के साथ अभिवादन स्वीकार करते हुए दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित लोगों से सहज संवाद कर दीपावली की खुशियां साझा कीं तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!