Dark Mode
अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

चूरू। चूरू जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूधवाखारा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर हत्या, लूट, डकैती और अवैध हथियारों के मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दूधवाखारा थाना टीम ने भाडी निवासी वेदप्रकाश (37) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी वेदप्रकाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास मिले हथियार के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी वेदप्रकाश का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह पहले भी हत्या, धोखाधड़ी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। इसके अलावा वह बाप थाना क्षेत्र का स्थायी वारंटी और पंजाब के अंबाला कैंट में घोषित अपराधी भी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!