Dark Mode
श्रीगंगानगर में सतर्कता समिति की बैठक, नशे और जनसमस्याओं पर फोकस

श्रीगंगानगर में सतर्कता समिति की बैठक, नशे और जनसमस्याओं पर फोकस

श्रीगंगानगर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) सुभाष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के समक्ष लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई और उनकी जांच की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न मामलों के सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सदस्यों ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।

समीक्षा बैठक में जिले की कई महत्वपूर्ण जनसमस्याएं भी प्रमुखता से उठीं। पेयजल और विद्युत आपूर्ति में सुधार, एलएनटी द्वारा सड़क निर्माण कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द मरम्मत, शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में जिले में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। समिति के सदस्यों ने संबंधित विभागों को समन्वित अभियान चलाकर नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है।

बैठक में सीओ साइबर आनंद गिला, एसीएम स्वाति गुप्ता सहित समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने जिले की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!