Dark Mode
चित्तौड़गढ़ में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

चित्तौड़गढ़ में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की जांच, सुरक्षा व्यवस्था पर खास जोर

चित्तौड़गढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी रिकॉर्ड समय-समय पर अद्यतन रखे जाएं, सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच की जाए तथा वेयरहाउस की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दिनेश धाकड़, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देशों पर भी चर्चा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!