Dark Mode
अतीक के इलाके में फिर बमबाजी का VIDEO

अतीक के इलाके में फिर बमबाजी का VIDEO

बाइक से 2 नकाबपोश बदमाश आए, घर के बाहर खड़े युवक पर किया हमला 


प्रयागराज .  प्रयागराज में अतीक के इलाके यानी करेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात नकाबपोश 2 बदमाशों ने युवक पर बम से हमला कर दिया। पीड़ित जब घायल हाेकर जमीन पर गिर गया तो बदमाश फरार हो गए। बमबाजी की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। बमबाजी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

करेली के गौसनगर निवासी मोहम्मद आमान उर्फ अंशू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया, "रात 9:13 बजे मैं घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था। उसी समय गली से बाइक सवार नकाबपोश 2 बदमाश आए। फोन पर बात करते समय एक बदमाश आया और पीछे से हमला कर मुझे गिरा दिया। गिरने के बाद उठने की कोशिश कर ही रहा था कि बम फेंक दिया। इससे मेरे कंधे पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद दूसरे बदमाश ने भी बम से हमला किया। जब तक मैं सोच-समझ पाता तब तक बदमाश फरार हो गए।"
ससुराल वालों पर लगाया हमले का आरोप
पीड़ित मोहम्मद अमान का आरोप है कि बदमाश ने तमंचे से एक फायर भी किया है। पीड़ित ने ससुराल वालों पर हमले का शक जाहिर किया है। आरोप है कि उसको पहले भी ससुराल वालों ने धमकी दी है। कई बार हमला करने की कोशिश की गई है। यह भी आरोप है कि पीड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा चुकी है, जिसकी लिखित शिकायत उसने पुलिस उपायुक्त से की थी। करेली थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है।
BJP नेता के बेटे की कार पर बम फेंके
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद करीब 42 दिन बाद बमबाजी हुई थी। 6 अप्रैल 2023 को भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। हालांकि चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। विधान सिंह सफारी कार से रात 8 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!