Dark Mode
दिल्ली से जब तक पर्ची नहीं आती है, मुख्यमंत्री फैसले नहीं ले पाते हैं : जूली

दिल्ली से जब तक पर्ची नहीं आती है, मुख्यमंत्री फैसले नहीं ले पाते हैं : जूली

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश के मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम मुख्यमंत्री आवास को ही दिल्ली शिफ्ट कर लें, मुख्यमंत्री राजस्थान को समय नहीं दे पा रहे हैं, प्रदेश की जनता ने जिस सरकार को चुना वह सरकार प्रदेश में नहीं बल्कि दिल्ली में अपनी हाजिरी लगा रही है।
पर्ची वाली सरकार को प्रदेश के जनहित के मुद्दों पर बात करने का वक्त नहीं है वहीं विपक्ष यदि सवाल पूछता है तो सरकार के मुखिया और उनके मंत्री गोलमोल जवाब देकर की इति कर रहे हैं।
जूली बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फिर दिल्ली दौरे पर निकल पड़े।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा फैसला लेने की स्थिति में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्थिति यह बन गई है कि दिल्ली से जब तक पर्ची नहीं आती है, वह फैसले नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष 6 महीने से ज्यादा का समय बीत गया है यह सरकार हर मुद्दे पर फेलियर साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। यहां पर माफिया राज बढ़ा है।
जूली ने कहा कि दर्जनों चक्कर सीएम दिल्ली के लगा रहे हैं, पर आज तक प्रदेश के लिए चवन्नी तक नहीं ला पाए।
जूली ने सीएम की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बजट की कोई कमी नहीं है लेकिन पंचायतों को बजट, पेंशन और छात्रवृत्ति ही नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हर तरफ लूट-खसोट का माहौल है और जनता बेहाल है। अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आम जनता खुद इसका जवाब देगी।
जूली ने राजस्थान सरकार की राज्य में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से उन्हें मुक्त करने की बात कही।
जूली ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री राजस्थान के सीएम को राजस्थान की जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए कहे तो ज्यादा बेहतर होगा ताकि जनता ने जिस उम्मीद से इन्हें सत्ता की कुर्सी पर बैठाया वह सपना साकार हो सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!