Dark Mode
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्राथमिकता योजनाओं एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्राथमिकता योजनाओं एवं प्रकरणों की गहन समीक्षा

 जन-अभियोगों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

जोधपुर। जिले में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण एवं जन-अभियोगों के प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई । बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता योजनाओं, शिकायत निवारण तंत्र तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में न्यायालयीन प्रकरणों, अवमानना याचिकाओं तथा पीएलपीसी मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को नियमित मॉनिटरिंग, तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएनएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राज्य बजट घोषणाओं के अंतर्गत भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों पर विशेष चर्चा करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने काली बाई भील उड़ान योजना एवं गौपालन समिति से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, जिसके लिए सभी विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय आवश्यक है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री सुरेंद्र सिंह पुरोहित, उपखंड अधिकारी (जोधपुर-दक्षिण) श्री प्रीतम कुमार सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!