Dark Mode
राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने मध्‍य प्रदेश विधान सभा स्‍पीकर तोमर और मुख्‍यमंत्री यादव से शिष्‍टाचार भेंट की

राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने मध्‍य प्रदेश विधान सभा स्‍पीकर तोमर और मुख्‍यमंत्री यादव से शिष्‍टाचार भेंट की

जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री मोहन यादव से मध्य प्रदेश विधान सभा में मुलाक़ात कर नवाचारो के 2 वर्ष, विधान सभा की दैनंदिनी, सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि पुस्तक भेंट कर शिष्‍टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न संसदीय परंपराओं, विधायी कार्यप्रणाली को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों राज्यों की विधानसभाओं के कार्य संचालन, सदन की कार्यकुशलता बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत करने के विषयों पर विचार-विमर्श किया। देवनानी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के अनुभवों और नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच इस प्रकार का संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सशक्त बनाता है। वहीं तोमर ने राजस्थान विधानसभा की कार्यशैली और उपलब्धियों की प्रशंसा की तथा आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस शिष्टाचार मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस तरह की बैठकों से राज्यों के बीच विकासात्मक दृष्टिकोण साझा करने और सुशासन के बेहतर मॉडल अपनाने में मदद मिलती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!