मिठाई की जंग में ट्विंकल खन्ना के मजेदार तीन फंडे
मुंबई। लेखिका और सोशल मीडिया स्टार ट्विंकल खन्ना एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आइसक्रीम का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई दे रहे हैं।
इन तस्वीरों के साथ ट्विंकल ने मिठाई पसंद करने वालों के लिए तीन अनोखे नियम बताए। उन्होंने लिखा कि पहली बात, मिठाई हमेशा सबसे अहम होती है। दूसरी, बांटने का नाटक करना जरूरी है, चाहे दिल से मन न हो। और तीसरी, हल्का-सा नकली गुस्सा भी बातचीत का तरीका बन सकता है।
ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इन नियमों को सही से अपनाया जाए, तो मिठाई भी आपकी रहेगी और मजेदार तस्वीरें भी मिलेंगी। उन्होंने फैंस से सवाल भी किया कि इस “मिठाई की जंग” में सबसे पहले कौन हारता है और उसे टैग करने को कहा।
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ट्विंकल के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से की थी। बाद में उन्होंने अभिनय से दूरी बनाकर लेखन और इंटीरियर डिजाइनिंग में अपनी पहचान बनाई। साल 2001 में उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की थी।
हाल ही में वह काजोल के साथ ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ शो में भी नजर आई थीं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह शो अभी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।