जिम से ब्रेक लेकर नरगिस फाखरी ने शुरू की पिलाटेस क्लास
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस उत्साही नरगिस फाखरी ने अपनी नियमित वर्कआउट रूटीन में बदलाव करते हुए इस बार जिम की जगह पिलाटेस क्लास को चुना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक साझा करते हुए प्रशंसकों को फिटनेस अपडेट दिया।
नरगिस ने इंस्टाग्राम पर पिलाटेस स्टूडियो से एक मिरर सेल्फी पोस्ट की। तस्वीर में वह क्लास शुरू होने से पहले नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि वह आज एक दमदार पिलाटेस सेशन को आजमाने जा रही हैं। उनकी इस पोस्ट को फैंस पसंद कर रहे हैं और फिटनेस के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' में दिखाई दी थीं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए।
फिल्म की कहानी एक अरबपति की रहस्यमयी मौत के बाद उसकी संपत्ति पर दावा करने वाले कई किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक लग्जरी क्रूज पर आधारित इस मर्डर मिस्ट्री में कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण देखने को मिलता है।
आने वाले समय में नरगिस फिल्म 'मस्ती 4' में भी नजर आएंगी। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
नरगिस फाखरी ने साल 2011 में रिलीज हुई 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो', 'हाउसफुल 3' और हॉलीवुड फिल्म 'स्पाई' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया।
इस वर्ष उन्होंने दुबई में इजरायल-ईरान तनाव के दौरान अपने मानसिक अनुभव भी साझा किए थे। अभिनेत्री ने बताया था कि उस दौर में बढ़ती अनिश्चितता और तनाव के कारण उन्हें अनिद्रा और बेचैनी का सामना करना पड़ा था।