माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने संग शेयर कीं प्यार भरी तस्वीरें
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मंगलवार को अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ कुछ खूबसूरत और यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इन तस्वीरों के जरिए अभिनेत्री ने अपने रिश्ते और खास पलों से जुड़ी भावनाएं प्रशंसकों के साथ साझा कीं।
माधुरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ लिखा कि कुछ पल इसलिए यादगार बन जाते हैं क्योंकि वे किसी खास इंसान के साथ बिताए जाते हैं। उनकी इस पोस्ट में प्यार और अपनापन साफ नजर आया।
तस्वीरों में माधुरी दीक्षित गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं, जबकि एक अन्य फोटो में वह उन्हें पीछे से गले लगाती हुई दिखीं। इसके अलावा अभिनेत्री के कई शानदार सोलो पोज भी तस्वीरों का हिस्सा रहे।
माधुरी की इस पोस्ट को प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती और दोनों के रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डार्क क्राइम-कॉमेडी फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने रेखा नाम की एक मध्यमवर्गीय मां का किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार और समाज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कई छिपे हुए राज सामने आते हैं। इसमें मां-बेटी के रिश्ते, सामाजिक सोच और विधवा महिलाओं को लेकर बनी रूढ़ियों पर व्यंग्य किया गया है। कहानी में उस समय नया मोड़ आता है, जब घर की रसोई में एक लाश मिलने के बाद घटनाएं तेजी से बदलने लगती हैं।
फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा, रवि किशन, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।