मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित
श्रीगंगानगर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत सोमवार को एमडी बी.एड. कॉलेज श्रीगंगानगर में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं ईवीएम का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राजस्व अपील अधिकारी श्री कैलाश शर्मा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है। सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, निष्पक्षता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देशित किया गया। प्रशिक्षण में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा एवं श्री प्रदीप राय द्वारा कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया, ईवीएम संचालन तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।