राज्यपाल बागडे से मिले बिहार के राज्यपाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मुलाकात की। वे जयपुर स्थित लोकभवन पहुंचे, जहां दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। हालांकि, बातचीत के दौरान किन विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा की गई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।