कुलगुरु बनने के बाद प्रो. सारंगदेवोत ने राज्यपाल बागडे से की मुलाकात
जयपुर। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत ने शनिवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की। जयपुर स्थित लोकभवन में हुई यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट रही।
कुलगुरु का पद संभालने के बाद प्रो. सारंगदेवोत पहली बार राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु के तौर पर राज्यपाल से उनकी यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।