Dark Mode
पेट्रोल पम्प पर चोरी, वारादात सीसीटीवी कैमरे में कैद

पेट्रोल पम्प पर चोरी, वारादात सीसीटीवी कैमरे में कैद

ऑफिस की खिड़की तोड़कर 65 हजार रुपए ले गए चोर


चौमू . चौमूं थाना क्षेत्र में एनएच- 52 स्थित हाड़ौता चौराहे के पास शहीद सुरेश सिंह यादव फिलिंग स्टेशन के कार्यालय की खिड़की तोड़कर चोर 65 हजार चुरा ले गए। पेट्रोल पंप संचालक मनीष कुमार सैनी पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी रिंगस रोड हाड़ौता ने चौमूं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए हैं। फुटेज में एक युवक चेहरे पर नकाब लगाकर पेट्रोल पंप कार्यालय की अलमारी से रुपए और एक फोन ले जाते दिख रहा है। वहीं पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने जब सुबह ऑफिस खोला तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से नकदी गायब मिली। तो इसकी सूचना पम्प संचालक को दी। पेट्रोल पम्प संचालक ने चौमूं थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!