Dark Mode
‘इश्क का गुलाम’ पर सौंदर्या का डांस, बढ़ा ‘प्रेम कीटाणु’ का बज़

‘इश्क का गुलाम’ पर सौंदर्या का डांस, बढ़ा ‘प्रेम कीटाणु’ का बज़

मुंबई। वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ रिलीज से पहले अपने म्यूजिक को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही है। फिल्म के चर्चित गाने ‘इश्क का गुलाम’ को लेकर अब एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने भी अपना अंदाज दिखाया है। उन्होंने इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सौंदर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में वीर पहाड़िया को टैग करते हुए उन्हें फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “लाल परी भी हुई, इश्क का गुलाम।” इसके आगे एक्ट्रेस ने वीर के लिए लिखा कि यह उनके लिए है और वह अब फिल्म का इंतजार नहीं कर सकतीं। सौंदर्या के इस पोस्ट ने गाने को लेकर चल रही चर्चा को और दिलचस्प बना दिया है।

दरअसल, ‘इश्क का गुलाम’ को पहले से ही सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में सौंदर्या का डांस वीडियो सामने आने के बाद फिल्म और गाने दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर बज़ बढ़ता नजर आ रहा है।

वीर पहाड़िया स्टारर ‘प्रेम कीटाणु’ में रोमांस के साथ युवा ऊर्जा और ड्रामा का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज डेट अब करीब आ चुकी है और इसके साथ ही दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!