Dark Mode
टाइम्स स्क्वायर पर सलीम मर्चेंट का स्पेशल दीपावली गिफ्ट, सोनू निगम भी हुए भावुक

टाइम्स स्क्वायर पर सलीम मर्चेंट का स्पेशल दीपावली गिफ्ट, सोनू निगम भी हुए भावुक

मुंबई। मशहूर संगीतकार सलीम मर्चेंट ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर शानदार अंदाज में दीपावली मनाई और सोनू निगम के साथ एक खास पल साझा किया।इस सेलिब्रेशन के रूप में सलीम ने सिंगर को दीपावली का एक खास तोहफा भी दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोनू निगम का गाना 'जोगिया' का प्रोमो दिखाया जा रहा है। रविवार को सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर टाइम्स स्क्वायर के सामने खड़े होकर अपना एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह बड़े से बिलबोर्ड पर अपने गाने का प्रोमो दिखाते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "टाइम्स स्क्वायर पर दीपावली मनाते हुए सोनू निगम और श्रद्धा पंडित के लिए यह दीपावली का उपहार है। भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाकर बहुत खुशी हो रही है।" वीडियो में सलीम मर्चेंट कहते हैं, "टाइम्स स्क्वायर पर उनका जोगिया। वाह! सोनू निगम, पैराडॉक्स और श्रद्धा पंडित, शुक्रिया। वाकई बहुत अच्छा लग रहा है।" यह सरप्राइज न सिर्फ सोनू निगम को चौंका गया, बल्कि फैंस के बीच भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोग खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं। बता दें कि सलीम मर्चेंट और सुलेमान ने मिलकर अपने नए प्रोजेक्ट भूमि के इस गाने को कंपोज किया है। यह गाना हाल ही में रिलीज किया गया था। इस नई एल्बम में उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने कंपोज किए हैं। इसमें हिंदी के साथ ही अन्य भाषाओं के गाने भी हैं। इस एल्बम में सोनू निगम और पैराडॉक्स से लेकर पपोन, शंकर महादेवन, शान और श्रेया घोषाल की मधुर आवाज से सजे कई गाने हैं। इसके बारे में बात करते हुए सुलेमान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हमने हमेशा अलग-अलग चीजें करने की, नई शैलियों को तलाशने और नए कलाकारों की खोज करने की कोशिश की है। जब हमने शुरुआत की थी, तब सिर्फ लोक और भक्ति संगीत था, फिर हम पॉप संगीत की ओर बढ़े। हमने हिप हॉप, ईडीएम और अब इन सबका एक बेहतरीन मिश्रण बनाया है। अगले साल, हम मलयालम, तमिल, ओडिसी संगीत और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड से जुड़े गाने लाने की कोशिश करेंगे।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!