Dark Mode
सखीः वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

सखीः वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में व मान् अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस सेंटर में प्रवेशित होने वाली महिलाओं के केस रजिस्टर का अवलोकन कर विधिक सहायता की इच्छुक महिलाओं को उचित विधिक सहायता आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये तथा उनके भोजन, चिकित्सा, उनके रहन-सहन, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल कर सेंटर की प्रबंधक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने बाबत् भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!