Dark Mode
सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

सचिव रेखा यादव ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

धौलपुर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे रेखा यादव ने जिले में पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा निर्भया योजना के अंतर्गत संचालित सखी वन स्टॉप सेन्टर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा प्रकरणों के निष्पादन की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा वन स्टॉप सेंटर में संधारित अभिलेखों, आगंतुक पंजी, केस रजिस्टर, परामर्श रजिस्टर एवं चिकित्सा सहायता से संबंधित अभिलेखों की जांच की। सचिव ने लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित महिला, बालिका को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सचिव ने वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं जैसे आपातकालीन चिकित्सा सहायता विधिक परामर्श एवं निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा अस्थायी आश्रय, पुलिस समन्वय एवं एफआईआर सहायता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया साथ ही स्वच्छता, सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने काउंसलिंग कक्ष एवं अस्थायी निवास कक्ष का अवलोकन करते हुए कहा कि पीड़िताओं की गरिमा एवं निजता का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान दो बालिकाएं उपस्थित मिली एवं एक बालिका बयान के लिए जा चुकी थी उपस्थित बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें उनके विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही स्थान पर समन्वित एवं त्वरित सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मधु शर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक शिप्रा पचौरी, स्टेनो राहुल डंडौतिया आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!