Dark Mode
आरयूआईडीपी की ओर से श्रमिक सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आरयूआईडीपी की ओर से श्रमिक सुरक्षा और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की अनुपालना हेतु श्रमिकों को किया गया जागरूक

जोधपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के तहत शहर में चल रहे ड्रेनेज निर्माण कार्य स्थल पर कार्यरत श्रमिकों के लिए शुक्रवार को एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता के.पी. व्यास के निर्देशन में आर.टी.ओ. ड्रेनेज प्रोजेक्ट कार्यस्थल के पास सारण नगर में आयोजित हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता कुश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों को सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में कार्यकारी फर्म सीएमएससी के परियोजना प्रबंधक सुरेश जोशी ने श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों (पीपीई किट) के साथ कार्य करने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। सामाजिक विकास विशेषज्ञ, सीएपीपी-आरयूआईडीपी, जोधपुर संतलाल सारण ने श्रमिकों को राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, श्रमिक कार्ड बनवाने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। वहीं, धीरेंद्र वैष्णव ने श्रमिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता और कार्यस्थल पर सफाई बनाए रखने के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित स्वास्थ्य कैंप में डॉ. सुनील द्वारा सभी उपस्थित श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने श्रमिकों को मौसमी बीमारियों के कारणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!