जोधपुर में 18 अगस्त को यहां लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जोधपुर। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से 31 अगस्त, 2026 तक कर दी गई है। इन फॉलो-अप शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि मंगलवार, 18 अगस्त को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत रायसर एवं गढा के लिए शिविर रायसर में, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत गोपालपुरा एवं बन्नों का बास के लिए शिविर बन्नों का बास में, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत फिटकासनी एवं काकेलाव के लिए शिविर फिटकासनी में आयोजित होंगे।