Dark Mode
नेत्रदान को लेकर जयपुर में चलेगा खास जागरूकता अभियान

नेत्रदान को लेकर जयपुर में चलेगा खास जागरूकता अभियान

जयपुर। 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन आगामी 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा नेत्रदान को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि पखवाड़े के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नेत्रदान के लिए संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आमजन को नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नेत्रदान एक महान सामाजिक कार्य है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान का संकल्प लेकर इस अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सालयों में नेत्रदान के लिए जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थानों में नेत्रदान तथा कॉर्नियल ट्रांसप्लांट से संबंधित सेमिनार, कॉन्फ्रेंस एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर नेत्रदान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी अभियान के दौरान नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!