Dark Mode
जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़, विरोध कर शोर मचाने पर भागा

जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़, विरोध कर शोर मचाने पर भागा

जयपुर। जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के लिए पीछा कर रहे बदमाश ने सुनसान गली में महिला को पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर तेजी से भाग निकला। छेड़छाड़ का वीडियो जवाहर सर्किल इलाके का होना सामने आया है।

वीडियो के संबंध में सूचना को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय की ओर से तत्काल संज्ञान लिया गया है। आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना देरी के कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर जवाहर सर्किल थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की। नई आपराधिक कानूनों की धाराओं के तहत जाचं और अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

 

पिछले दिनों आमेर में विदेशी युवती से अभ्रदता, ऑटो ड्राइवर के विदेशी ट्यूरिस्ट से गलत व्यवहार, इस्कॉन रोड पर बाइक सवार युवती से छेड़छाड़ की वारदात लगातार होना सामने आई है। इसके बाद सरेराह प्रेग्नेंट महिला से छेड़छाड़ का वीडियो शनिवार को सामने आया है।

वीडियो में एक बदमाश मोबाइल पर बात करते जा रही महिला का पीछा करता है। काफी दूरी से पीछा करने के बाद सुनसान गली में मौका पाकर पीछे से पकड़ महिला से छेड़छाड़ करता है। विरोध कर शोर मचाने पर बदमाश उल्टे पांव वापस भाग जाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!