Dark Mode
पुलिस ने किया कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने किया कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद

जयपुर। अवैध हथियारों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद कर 5 बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
कोटपूतली जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नेशनल हाईवे पर रूटीन नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाया गया था। जब पुलिस टीम ने कार की सघन तलाशी ली, तो उसमें रखे अवैध हथियारों को देख अधिकारी भी हैरान रह गए। कार से बरामद पुलिस ने 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 8 जिंदा कारतूस,1 लोहे की रॉड बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कार सवार पांचों बदमाश हरियाणा के नांगल चौधरी इलाके से जयपुर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही वे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे, लेकिन कोटपूतली पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने गहनता से पूछताछ की, तो सामने आया कि इनमें से दो बदमाश पिछले दिनों बुटेरी गांव में हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना में भी शामिल थे। पुलिस लंबे समय से इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी।
एसपी सतवीर सिंह ने फिलहाल, कोटपूतली थाना पुलिस पांचों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के बड़े रैकेट का जल्द ही खुलासा हो सकता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!