Dark Mode
पाकिस्तान का सी-5 परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्वच्छ बिजली और ऊर्जा सुरक्षा का प्रतीकः शहबाज शरीफ

पाकिस्तान का सी-5 परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्वच्छ बिजली और ऊर्जा सुरक्षा का प्रतीकः शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सी-5 (चश्मा-5) परमाणु ऊर्जा संयंत्र पाकिस्तान के लोगों के लिए स्वच्छ बिजली और ऊर्जा सुरक्षा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को प्रसारित एक कार्यक्रम में यह बात कही। यह कार्यक्रम मियांवाली के पास सी-5 संयंत्र में 'डोम' (गुंबद) लगाने के अवसर पर आयोजित किया गया । डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में इसे पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गया है। इसमें कहा गया है कि सी-5 परियोजना की बिजली उत्पादन क्षमता 1,200 मेगावाट होगी और उम्मीद है कि सितंबर 2030 से यहां बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि भले ही यह ढांचा कंक्रीट और स्टील से बना हो, लेकिन यह स्वच्छ, भरोसेमंद और सस्ती बिजली का वादा है। प्रधानमंत्री शहबाज ने याद दिलाया कि जुलाई 2023 में जब वे इस जगह पर शिलान्यास करने आए थे, तब उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान "किसी का इंतजार नहीं करेगा, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत और अथक प्रयासों से अपना भविष्य खुद बनाएगा।" प्रधानमंत्री ने कहा, "आज साढ़े तीन साल से भी कम समय में तय समय से पहले ही डोम अपनी जगह पर लग चुका है।" उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने पाकिस्तान के सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सातवें परमाणु संयंत्र C-5 के निर्माण में मदद के लिए चीन का भी आभार जताया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा, "यह उस दोस्ती का जीता-जागता सबूत है जो कभी नहीं डगमगाई—चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न रहे हों।" उन्होंने कहा, "हमारे दोनों देशों की दोस्ती को अकसर हिमालय से भी ऊंचा, महासागरों से भी गहरा, शहद से भी मीठा, सोने और हीरे से भी कीमती और स्टील से भी मजबूत बताया जाता है।"

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!