Dark Mode
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की थाना रीको पुलिस व डीएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6 किलो 238 ग्राम अफीम का दूध एवं दो किलो 717 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की गई है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रेखा राम जाट पुत्र नानकराम निवासी खरथासर थाना सदर बाड़मेर है। इनके बारे में टीम को मुखबिर से सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ रमेश कुमार के सुपरविजन एवं डीएसटी प्रभारी अमीन खान व एसएचओ देवाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने आरोपी के मकान विष्णु कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। जिसे घेर कर टीम ने पकड़ लिया। मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे में अलमारी से 6 किलो 238 ग्राम अफीम का दूध और 2 किलो 717 ग्राम निर्मित अफीम बरामद की गई।
एसपी मीणा ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी में डीएसटी के कांस्टेबल जालम सिंह की विशेष भूमिका रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!