NIFT 2026 Answer Key : ऐसे करें प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड
नई दिल्ली। National Testing Agency (NTA) की ओर से आयोजित NIFT 2026 प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होने की संभावना है। 8 फरवरी को परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंसर-की जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।
आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का आकलन कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद वे उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐसे करें NIFT 2026 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
-
‘NIFT Answer Key 2026’ लिंक का चयन करें।
-
आवेदन संख्या और जन्मतिथि सहित लॉगिन विवरण दर्ज करें।
-
आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें।
-
भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
गौरतलब है कि NIFT 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया गया था। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की और आगे जारी होने वाले परिणाम से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।