राजस्थान बोर्ड ने बदली 9वीं-11वीं की डेटशीट, अब मार्च में होंगी परीक्षाएं
नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव कर दिया है। विभाग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब परीक्षाएं 1 अप्रैल की बजाय 7 मार्च से शुरू होंगी और 19 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग ने बताया कि यह निर्णय परिणाम समय पर घोषित करने और नए शैक्षणिक सत्र को तय समय पर शुरू करने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पहले रिजल्ट मई में जारी होना था, लेकिन अब इसे पहले घोषित किया जाएगा।
कक्षा 9वीं की संशोधित डेटशीट
7 मार्च – अंग्रेजी
9 मार्च – हिंदी
10 मार्च – गणित
11 मार्च – सामाजिक विज्ञान
12 मार्च – पंजाबी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी
13 मार्च – विज्ञान
14 मार्च – स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा
16 मार्च – सूचना प्रौद्योगिकी
17 मार्च – राजस्थान स्वतंत्रता आंदोलन
कक्षा 11वीं की संशोधित डेटशीट
7 मार्च – स्वतंत्रता के बाद का भारत
9 मार्च – अंग्रेजी (अनिवार्य)
10 मार्च – हिंदी (अनिवार्य)
11 मार्च – जीवविज्ञान/राजनीति विज्ञान/टाइपिंग
12 मार्च – अर्थशास्त्र
13 मार्च – लोक प्रशासन
14 मार्च – ड्राइंग/टाइपिंग हिंदी
16 मार्च – रसायन विज्ञान/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन
17 मार्च – गृह विज्ञान/भूगोल
18 मार्च – वैकल्पिक गणित/संस्कृत/कृषि
19 मार्च – अंग्रेजी साहित्य/समाजशास्त्र
25 मार्च को आएगा रिजल्ट
बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट अब 25 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। इसके बाद 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे संशोधित डेटशीट के अनुसार अपनी तैयारी करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।