Dark Mode
मां ने 4 साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला

मां ने 4 साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला

अलवर। अलवर में महिला ने चार साल की बेटी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने ब्लेड से अपने हाथों की नसें काटकर सुसाइड का प्रयास किया। महिला का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ इलाके की शुक्रवार सुबह की है।

मृतक बच्ची के ताऊ नीरज सैनी (30) ने बताया- सुबह करीब 7 बजे गरिमा (4) को स्कूल भेजने के लिए पिता संतोष (27) ने कमरे का गेट खोला। बेटा ठीक था, उसे कोई दिक्कत नहीं थी। बेटी को जगाया तो वह बोल नहीं रही थी। उसे तुरंत राजगढ़ हॉस्पिटल लेकर गए।

उसके बाद संतोष की पत्नी शीला (25) को देखा। वह बेहोशी की हालत में थी। गांव के दो लोगों को बुलवाया। उसके बाद गाड़ी से शीला को भी हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने गरिमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं शीला की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


दूरी बनाकर रखते थे बच्चे
नीरज सैनी ने बताया कि शीला पिछले 2 साल से मानसिक रूप से परेशान है। उसकी स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह कई बार अजीब हरकतें भी करती थी। उसकी आवाज भी बदल जाती थी। इस कारण दोनों बच्चे भी उससे दूरी बनाकर रखते थे। लेकिन वह बच्चों को जबरदस्ती अपने पास सुलाती थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!