Dark Mode
अंतरराज्यीय चोर गिरोह बावरिया गैंग का पर्दाफाश, कई आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय चोर गिरोह बावरिया गैंग का पर्दाफाश, कई आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। ग्रामीण पुलिस ने पश्चिमी राजस्थान में दहशत मचाने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह बावरिया गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने चार फरवरी को आसोप कस्बे में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह दिन के समय मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गिरोह का सरगना मूलाराम उर्फ मूलचंद बावरिया है। उसे फुलेरा से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आसोप थाने में उम्मेदसिंह माली ने रिपोर्ट दी थी। उनके घर का ताला तोडक़र चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए। इस पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। एएसपी भोपालसिंह लखावत व सर्कल इंस्पेक्टर भूराराम के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेंद्र दुगस्तावा की टीम ने आरोपित को पकडऩे का अभियान शुरू किया। फुटेज और एक्टिव मोबाइल सिम के आधार पर संदिग्ध बावरिया मोहल्ला सोलावता, थाना नरैना, जयपुर निवासी मूलचंद उर्फ मूलाराम पुत्र रामदेव की पहचान की गई, जिसे पकडऩे के लिए पुलिस ने फुलेरा में डेरा डाल उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने चोरी करना स्वीकार किया। इसमें सामने आया कि आरोपित की गैंग के तीन सदस्यों में से यह मुख्य सरगना है। आरोपित चोरी के बाद होमगार्ड ऑफिस के पास फुलेरा रह रहा था। यह गिरोह पश्चिमी राजस्थान में रहवासी इलाकों को निशाना बनाता था।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!