Dark Mode
पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद ने भी की जान देने की कोशिश

पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, खुद ने भी की जान देने की कोशिश

जयपुर। चाकसू थाना क्षेत्र के स्वामी का बास गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और पूरी रात शव के पास बैठा रहा। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

थानाधिकारी मनोहर लाल के अनुसार सांगानेर के श्योपुर निवासी सुनीता (25) की शादी वर्ष 2020 में स्वामी का बास निवासी रामवतार रैगर से हुई थी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। रामवतार बेरोजगार था। जिसके चलते आए दिन कहासुनी होती रहती थी। जहां शुक्रवार रात विवाद बढ़ने पर आरोपित ने गुस्से में आकर पत्नी सुनीता का चाकू से गला रेत दिया। हमले के दौरान सुनीता ने बचने का प्रयास किया। जिससे कमरे में खून फैल गया। हत्या के बाद आरोपित ने खुद के गले पर भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन बच गया और रातभर पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा।

जब शनिवार सुबह करीब 6 बजे परिजनों ने गेट के पास सुनीता का शव और पास में घायल रामवतार को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी चाकसू की मोर्चरी भिजवाया। जबकि आरोपित उपचार के बाद हिरासत में ले लिया गया।

मृतका के भाई मुकेश ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!