Dark Mode
जयपुर में पत्नी की हत्या कर शव कोटा लाया पति

जयपुर में पत्नी की हत्या कर शव कोटा लाया पति

जयपुर। जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पति पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी पति शव को कार में डालकर कोटा ले आया और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की।

मृतक के भाई केशव वर्मा ने बताया कि उनके जीजा वीरेंद्र लोधी ने बुधवार को फोन कर सूचना दी कि उनकी बहन मीरा की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। उन्होंने जयपुर में ही रुकने को कहा, लेकिन आरोपी शव को कार में डालकर कोटा ले आया। इस दौरान वह लगातार फोन काटता रहा, जिससे परिजनों को उस पर शक हुआ।

परिजनों के अनुसार, जब पोस्टमार्टम के दौरान शव देखा गया तो शरीर पर चोटों के निशान मिले। गले पर रस्सी या चुन्नी से गला घोंटने के स्पष्ट निशान भी पाए गए। इससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।


रेलवे कॉलोनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने कोटा सिटी एसपी को शिकायत दी, जिसके बाद रेलवे कॉलोनी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और जयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


गला घोंटकर हत्या का आरोप
थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर मामला जयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस को भेज दिया गया है। मृतक के गले पर चुन्नी या रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन रतलाम से कोटा पहुंचे हैं और उन्होंने दामाद पर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले की जांच अब जयपुर पुलिस करेगी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!