Dark Mode
राज्यपाल बागडे ने डाला वोट, बोले- भयमुक्त होकर मतदान करें मतदाता

राज्यपाल बागडे ने डाला वोट, बोले- भयमुक्त होकर मतदान करें मतदाता

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय आम चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जयपुर के केशवनगर सामुदायिक भवन के हॉल लेफ्ट स्थित मतदान भवन पहुंचकर मतदान किया।

राज्यपाल सुबह करीब 10.40 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेश के मतदाताओं से भी बड़ी संख्या में वोट डालने का आह्वान किया।

हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का पावन अवसर है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की मतदान में भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से नगर निकाय चुनाव में उत्साह के साथ हिस्सा लेने और अपने प्रतिनिधि के चयन में मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संदेश दिया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!