Dark Mode
श्रीगंगानगर में पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर लगी गोली

श्रीगंगानगर में पुलिस से मुठभेड़, गैंगस्टर के पैर लगी गोली

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में आज (गुरुवार) सुबह करीब 3 बजे सदर थाना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से लॉरेंस गैंग का एक्टिव बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बुरी तरह घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बदमाश पर कई थानों में फिरौती मांगने के मामले दर्ज है। दो साल पहले बिजनेसमैन के व्हाइट हाउस (कोठी) पर फायरिंग कर फिरौती मांगी थी।


बाईपास पर नाकाबंदी, पुलिस को मिली थी इनपुट
जानकारी अनुसार पुलिस को बाईपास क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। उसी आधार पर थानाधिकारी सुभाष ढील ने सूरतगढ़ बाईपास पुल पर नाकाबंदी की। सुबह करीब 3 बजे बदमाश संजय उर्फ चद्दर उर्फ संजू बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। पुल पर पुलिस की नाकाबंदी देखकर वह भागने लगा।


एसपी समेत अधिकारी पहुंचे, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस एसपी हरी शंकर, एएसपी रघुवीर शर्मा और डीएसपी विष्णु खत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घायल बदमाश लॉरेंस गैंग का कुख्यात सहयोगी है। इससे पहले भी इस पर गोली चलाई जा चुकी है। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।


फिरौती के लिए व्हाइट हाउस में की थी फायरिंग
20 जनवरी 2022 को श्रीगंगानगर में सुखाड़िया सर्किल स्थित टांटिया हॉस्पिटल के बाहर फायरिंग हुई थी। यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई सचिन थापन ने करवाई थी, जिसमें पकड़ा गया आरोपी भी शामिल था। फायरिंग फिरौती लेने के लिए की गई थी। दो साल पहले श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर स्थित नाथावाली में नहर किनारे बिजनेसमैन के व्हाइट हाउस (कोठी) पर भी फायरिंग की गई थी।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!