Dark Mode
ग्रामीण सेवा शिविरों में मिली राहत से खिले चेहरे

ग्रामीण सेवा शिविरों में मिली राहत से खिले चेहरे

बारां। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले के छबड़ा क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर स्थानीय निवासियों के लिए खुशहाली और राहत लेकर आए हैं। इन शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचाया गया। जो शिविरों की सफलता और उनसे लाभान्वित हुए ग्रामीणों की खुशी को दर्शाती है।


स्वामित्व योजना: पट्टों का वितरण: शिविर में कई ग्रामीणों को उनके पुश्तैनी घरों के मालिकाना हक प्रदान किए गए। जिससे उनके लिए बैंक लोन लेना और पक्का मकान बनाना आसान हो गया है। लाभार्थी मूण्डला निवासी हंसराज पुत्र जमनालाल ने बताया कि लाभार्थी ने राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना स्वामित्व के तहत पट्टे के लिए आवेदन किया। उसेे ग्रामीण सेवा शिविर के प्रभारी पंचायत समिति छबड़ा हरिवल्लभ कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी लवकुश मालव ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा पट्टा जारी किया गया। अब वह स्वामित्व पट्टे से बैंक से लोन लेकर अच्छा मकान एवं व्यवसाय कर सकता है। वहीं ग्राम बिसनखेड़ा चैना ग्राम पंचायत पाली निवासी हरिराम पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत द्वारा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना स्वामित्व के तहत पट्टे के लिए आवेदन किया गया था। ग्रामीण सेवा शिविर में प्रभारी पंचायत समिति छबडा रामरतन मीणा, सह प्रभारी प्रगति प्रसार अधिकारी संजय शर्मा एवं ग्राम विकास अधिकारी बंशीलाल सहरिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा पट्टा जारी करवाया। अब ये लाभार्थी बैंक से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगे और बेहतर आवास बना पाएंगे। लाभार्थियों ने पट्टा होने से पुश्तैनी अधिकार के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।


जन्म प्रमाण पत्र की त्वरित सेवा: ग्रामीण सेवा शिविर में कडैया वन निवासी लालजीराम पुत्र रामनाथ मेघवाल ने ग्राम पंचायत में पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया हुआ था। लाभार्थी को ग्राम पंचायत में लगने वाले ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिली। जिसमें पहुंचने पर शिविर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति छबडा अमरदीन खान द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी बलराम सहरिया (जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार) से जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। लाभार्थी ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत कडैया वन एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।


नरेगा जॉब कार्ड से मिला रोजगार: इसी शिविर में कडैयावन निवासी हरीश नागर पुत्र भंवरलाल एवं नवल किशोर पुत्र रामप्रताप नागर ने बताया कि नरेगा जॉब कार्ड नहीं होने से नरेगा योजना में काम नहीं मिल पा रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति छबडा अमरदीन खान एवं ग्राम विकास अधिकारी बलराम सहरिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा रोजगार की समस्या से जूझ रहे युवाओं को मौके पर ही राहत दी गई। शिविर में आवेदन की जांच कर तुरंत जॉब कार्ड जारी किए गए, जिससे अब इन्हें नरेगा योजना के तहत काम मिल सकेगा।


प्रधानमंत्री आवास योजना: सपनों का घर: निवासी ग्राम पीपल्या जागीर भूरी बाई पत्नी कालूलाल मीणा व जानकी बाई पत्नी कंवरलाल बैरवा निवासी खोपर ग्राम पंचायत खोपर तहसील छबड़ा के परिवार गरीब होने से उसके पास रहने के लिए पक्का आवास नहीं था। परिवार को हर मौसम में परेशानियों का सामना करना पडता था तथा कच्चे मकान का बारिश के समय ढ़हने का खतरा बना रहता था। परिवार का स्वयं का पक्का मकान बनाने का सपना जब पूरा हुआ जब दोनो परिवारों को वर्ष 2024-25 के तहत स्वीकृत आवासों की तीनों किस्तें प्राप्त होने के बाद अब ये परिवार कच्चे और असुरक्षित घरों को छोड़कर पक्के मकानों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वर्तमान मंे परिवार पक्के घर की छत के नीचे बहुत खुश है। इसके लिए लाभार्थियों ने केन्द्र व राज्य सरकार का आभार प्रकट किया। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!