Dark Mode
ग्रीष्म ऋतु में बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर

ग्रीष्म ऋतु में बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर

आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

सवाई माधोपुर। आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊओं की मरम्मत करवाकर राहगीरों हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घण्टे सक्रिय रखने तथा सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी चिकित्सा संस्थानों पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देने की बात कहीं। उन्होंने उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन संबंधी सबसे अधिक लंबित परिवादों की ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष निगरानी कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत 25 अप्रैल को ग्राम व वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड व ग्राम पंचायतवार स्टेक होल्डर्स से समन्वय स्थापित कर 2047 की आवश्यकता अनुसार विकास की कार्ययोजनाएं तैयार की जाए। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ के तहत सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई, कन्ट्रोल रूम एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले मुद्दों पर सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करते हुए जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एमएलए/एमपी लेड योजना के तहत विगत वर्षो के कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधी सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता को नोटि जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!