Dark Mode
घरेलू नौकरानी ने ही बेटी और उसके मंगेतर के साथ मिलकर कर दी बुर्जुग शिक्षक दम्पति की हत्या

घरेलू नौकरानी ने ही बेटी और उसके मंगेतर के साथ मिलकर कर दी बुर्जुग शिक्षक दम्पति की हत्या

अजमेर। ब्यावर दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दोहरे हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त राहुल परिहार और घर की ही नौकरानी, उसकी नाबालिग बेटी पहचाने गए हैं। वारदात जेवर और घन लूट की लालच में की गई। पुलिस ने षडयंत्रकर्ता घरेलू नौकरानी को पकड़ लिया है और उसके नाबालिग बेटी और उसके मंगेतर राहुल परिहार को भी डिटेन कर लिया है।

ब्यावर पुलिस एसपी रतन सिंह ने सोमवार को दोहरे हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि सेंदड़ा रोड स्थित सोहन नगर में रविवार देर शाम को बुजुर्ग दम्पति की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने 12 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस को एफएसएल टीम के द्वारा मौके से उठाए फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिली। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने तौलिए में लोहे का सरिया ले जाकर पहले बुर्जुग विनोद शर्मा के सिर पर सरिए से वार किया बाद में उनकी पत्नी पूर्णिमा शर्मा के सिर पर भी सरिए से प्रहार किया। इससे शर्मा दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों का इरादा बाद में घर में आकर ठीक से लूटकर जाने का था। किन्तु घर के पानी की मोटर चालू रह गई जिससे ओवरहेड वाटर टैंक ओवर फ्लो करने लगा और पड़ोसियों ने देखलिया। पानी फैलता देख पड़ौसी शर्मा दम्पति को आवाज लगाते हुए घर में घुस गए जहां उनकी लाशें पड़ी थी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसपी रतन सिंह राठौड़ सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मकान की पहली मंजिल पर पति-पत्नी के लहूलुहान हालत में शव पड़े मिले थे। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने व लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई।एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए थे। मृतक विनोद शर्मा, पूर्णिमा शर्मा बुजुर्ग शिक्षक दंपति मकान में अकेले ही रहते थे तथा उनका पुत्र गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पद पर किसी कंपनी में कार्यरत है।

एसपी रतन सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी उसी दिशा में जांच की गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बताया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!