करवा चौथ पर देवनानी ने दी शुभकामनाएं, परिवार और सौहार्द का बताया प्रतीक
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान रखता है। यह पर्व दांपत्य जीवन में विश्वास और समर्पण के साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना को भी दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की आस्था, त्याग और श्रद्धा के साथ पुरुषों का सहयोग तथा संवेदनशील व्यवहार परिवार को मजबूत बनाने में योगदान देता है। आपसी सम्मान और समझ से पारिवारिक रिश्तों में विश्वास बढ़ता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव समाज पर भी पड़ता है।
सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना
देवनानी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की बधाई देते हुए कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, दीर्घायु और सौभाग्य लेकर आए।
उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा के पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। ऐसे अवसर लोगों को रिश्तों की अहमियत समझने और आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।