Dark Mode
पूर्व मंत्री से 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

पूर्व मंत्री से 50 लाख की ठगी करने वाला दम्पत्ति गिरफ्तार

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक यादव से 50 लाख रुपये ठगने वाले दम्पत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र का है।

वर्ष 2019 में शिकोहाबाद की एक महिला ने अशोक यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि बाद में महिला ने समझौता कर 50 लाख रुपये लिए और इसे वीडियो में दर्ज किया। इसके बाद अशोक यादव ने महिला और उसके पति पर ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

जिले की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच करते हुए शनिवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार और थाना प्रभारी अनुज कुमार के नेतृत्व में आरोपित दम्पत्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों पर षड्यंत्र, ब्लैकमेल और धोखाधड़ी के तहत 50 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया और उन्हें जेल भेज दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!