Dark Mode
आठ साल से फरार चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

आठ साल से फरार चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

जोधपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की स्पेशल टीम ने चलती ट्रेन में चेन स्नैचिंग करने वाले आठ साल से फरार शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जीआरपी थानाधिकारी मुक्ता पारीक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी ने बताया कि 15 सितंबर 2018 को ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में अलवर निवासी एक यात्री के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। इस मामले में आरोपी प्रकाश सांसी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

जीआरपी जोधपुर की टीम ने रातानाडा स्थित सांसी बस्ती कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय कारागृह जोधपुर भेज दिया गया।

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!